फसल का बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसंबर 2025
फसल का बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसंबर 2025
फसलों को प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति, उपज में कमी आदि से किसानों को होने वाली आर्थिक हानि की क्षतिपूर्ति के लिए सुरक्षा कवच के रूप में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। जिसके तहत कृषकों को आर्थिक क्षतिपूर्ति की जाती है। वर्ष 2025-26 में रबी फसलों जैसे गेंहू, चना, सरसों आदि का फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित है। अतः जिले के सभी कृषक समय पूर्व अपनी-अपनी फसलों का योजनान्तर्गत अधिक से अधिक अपनी फसलों का फसल बीमा करवाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पटवार हल्का स्तर पर जिले में मुख्य रूप से गेंहू, सरसों व चना फसलों को अधिसूचित किया गया है। किसानों के लिए रबी मौसम में सभी फसलों के लिए बीमित राशि का मात्र 1.5 प्रतिशत या वास्तविक दर जो भी कम हो देय होगी।
उप संचालक कृषि श्री के.के पाण्डेय जी ने बताया की गेंहू की फसल प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 36 हजार तीन सौ पचास रुपये है। जिसकी 1.5 प्रतिशत बीमाकंन राशि 545 रुपये, चना फसल की बीमाधन राशि 31 हजार सात सौ पचास रुपये है। जिसकी 1.5 प्रतिशत बीमाकंन राशि 476 रुपये तथा इसी क्रम में सरसों फसल की बीमाधन राशि प्रति हेक्टेयर 29 हजार चार सौ रुपये है।
जिसकी 1.5 प्रतिशत बीमाकंन राशि 441 रुपये प्रति हेक्टेयर है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।
अऋणी कृषक (अल्पकालिक फसल ऋण न लेने वाले कृषक) अपनी फसलों का बीमा अपनी नजदीकी बैंक/शाखा जहाँ कृषक का बैंक खाता है। नजदीकी सी.एस.सी सेन्टर, संबंधित ब्लॉक के कृषि विभाग कार्यालय के द्वारा करा सकते हैं, या फिर क्राप इंश्योरेंस एप को किसान भाई गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर स्वयं भी कर सकते हैं।




