भिंड में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का पिंकी भदौरिया ने समर्थकों के साथ किया स्वाग, हरीश चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना।

भिंड में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का पिंकी भदौरिया ने समर्थकों के साथ किया स्वागत, हरीश चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना।
जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर और ग्रामीण की सयुक्त मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण समीक्षा बैठक संस्कृति मैरिज गार्डन बायपास स्थित रोड पर आयोजित की गई
प्रेस को जानकारी देते हुए संतोष त्रिपाठी ने बताया उक्त बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव सह प्रभारी संजना जाटव मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह यादव, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे
बैठक में बोलते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण में पूरी सक्रियता के साथ भाग ले रहा है और मध्य प्रदेश के हर बूथ पर मुस्तेदी से बीजेपी की वोट चोरी रोकने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता नीव के मजबूत पत्थर की भांति डटा हुआ है प्रदेश में बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ता बी एल ए टू बनाकर अपने बूथ पर काम कर रहे है इस समय बड़े से बड़ा नेता अपने बूथ पर एक सामान्य कार्यकर्ता बन गया है
मध्य प्रदेश की सह प्रभारी संजना जाटव ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता बी एल ए टू बनकर मतदाताओं के मत की रक्षा कर रहा है क्योंकि भाजपा की मनसा के अनुसार चुनाव आयोग काम करके कांग्रेसी विचारधारा के लोगों के वोटो को काटना चाहता है लेकिन मध्य प्रदेश का कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देगा
मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जानता है कि बीजेपी वोटो की चोरी करके सरकार बना रही है और उस चोरी को रोकने का काम अपने बूथ पर मजबूती के साथ करना है हमारे नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की वोट चोरी को पकड़ लिया है मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में हर कार्यकर्ता बी एल ए 2 के रूप में 100% योगदान दे रहा है और बीजेपी की वोट चोरी को रोकने की भरसक प्रयास में लगा हुआ है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा भिंड शहर के हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता बीएलए 2 बनकर काम कर रहा है भिंड शहर में 155 बूथ है उन सभी बूथ पर मैं खुद जाकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा कर रहा हूं हमारा कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में वोट चोरी को रोकने का काम करेगा और 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने की कोशिश करेगा हम चुनाव आयोग द्वारा बीजेपी की सरकार बनाने के लिए की जा रही वोट चोरी को नहीं होने देंगे
कार्यक्रम को सांसद अशोक सिंह यादव, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, गोहद विधायक केशव देसाई, जिला प्रभारी पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा, पूर्व विधायक मेवाराम जाटव ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद चौधरी, मनोज दैपुरिया, डॉ राधेश्याम शर्मा, मानसिंह कुशवाहा, जय श्री राम बघेल, देवभान सिंह भदोरिया, संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, संदीप मिश्रा, रेखा भदोरिया, मनीष शर्मा, राजवीर खन्ना महेश जाटव अरविंद यादव शांति कुशवाहा, स्मिता शर्मा, शिव शंकर भदोरिया, सुशीला नरवरिया, रेखा नरवरिया, सीमा शर्मा, स्नेहलता जैन, एडवोकेट चैतन्य शर्मा, इंद्रवीर सिंह गुर्जर, रणजीत सिंह सकवार, विवेक पचौरी, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गामू, आशीष गुर्जर, सुनील शर्मा, अजमेर सिंह नरवरिया, दिनेश भदोरिया, दीपेंद्र फौजी, रंजीत गुर्जर, नयन सिंह राजावत, नीरज त्रिपाठी, देवेंद्र चतुर्वेदी, गोविंद राजावत, पवन चौरसिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




