No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

श्रीकृष्ण यादव महासभा आर्थिक रूप से यादव समाज के कमजोर बच्चों को निशुल्क कराई रही upsc की तैयारी।

श्रीकृष्ण यादव महासभा आर्थिक रूप से यादव समाज के कमजोर बच्चों को निशुल्क कराई रही upsc की तैयारी।

यादव समाज के 25 गरीब बेसहारा बच्चे भी कर सकेंगे upsc की तैयारी। 18 जनवरी को यादव समाज के सैकड़ों बच्चे बिहार,राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे कई राज्यों से टेस्ट देने पहुंचे, दिल्ली वेदांता IAS एकेडमी, रोहिणी में अब गरीब वेसहारा बच्चों के लिए बहुत खुशी की बात है, दरअसल गरीब बच्चों में भी कुछ करने दिखाने का जज्बा होता है, मगर बच्चों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से बच्चे अपने मन को दबाकर ही रह जाते हैं बच्चे सोच कर रह जाते हैं कि अगर उनके पास भी पैसा होता तो UPSC की तैयारी कर लेते, अब यादव समाज के बच्चों को मिलेगा upsc की तैयारी करने का मौका, दिल्ली में श्रीकृष्ण यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन जगदीश यादव एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा समाज के बच्चों को दिल्ली वेदांता ias एकेडमी के चेयरमैन के सहयोग से upsc की फ्री तैयारी कराई जा रही है इसी को लेकर आज दिल्ली वेदांता ias एकेडमी में यादव समाज के सैकड़ों बच्चे बिहार, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे कई राज्यों से टेस्ट देने पहुंचे। श्रीकृष्ण यादव महासभा एवं पूर्व चेयरमैन ओबीसी आयोग दिल्ली जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कहा है जब हमारे समाज के बच्चे ips ias बनकर आते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है इसी तरह 2013 से upsc पास करने वाले बच्चों को दिल्ली में बुलाकर सम्मान करते थे, मगर दिल में लगा रहता था क्यों ना हम भी समाज के बच्चों का श्रीकृष्ण यादव महासभा की संयोग से खुद ही उनकी तैयारी कराई जाएं लेकिन हम वेदांता ias एकेडमी के चेयरमैन के एस पी वर्मा को दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि समाज के बच्चे मेरा और वेदांता एकेडमी एवं अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे, साथ ही जगदीश यादव ने कहा हम प्रयास में लगे हुए हैं हमारे बच्चों के लिए एक कॉलेज हॉस्टल भी बनवाया जाए, इसके प्रयास में श्रीकृष्ण यादव महासभा लगी हुई है, जिससे बच्चों को मेडिकल इंजीनियर जैसे कोर्स की भी फ्री तैयारी कराई जा सके upsc की बच्चों की मदद करने वाली महान लोग वेदांता ias एकेडमी चेयरमैन एस पी वर्मा जी श्रीकृष्ण यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव,दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश यादव,दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश यादव,उपाध्यक्ष राज सिंह यादव, विकाश यादव, युवा अध्यक्ष अरुण यादव, रिठाला विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप यादव, मनोज यादव, अनिल यादव l, सोनू यादव शंभू यादव ‘ पत्रकार सतेंद्र यादव भिण्ड जैसे कई समाज के लोग लगे हुए हैं।

a

Related Articles

Back to top button