No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोन का निरीक्षण।

एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोन का निरीक्षण।
एसडीएम लहार विजय सिंह यादव के द्वारा शुक्रवार को सुबह 11 बजे औचक निरंक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोन पहुंचे जहां ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अनिल शर्मा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिला. सर्वप्रथम एसडीएम लहार ने कुष्ठ रोग निवारण जन जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया जो 30 जनवरी से प्रारंभ होकर 13 फरवरी तक चलेगा जिसमें मैदानी अमला रोगियों को चिन्हित करेगा एवं उन्हें आवश्यक काउंसलिंग वह दवाईयां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोन में दी जावेंगी,इसके बाद एसडीएम लहार ने दवाइयों को रखे जाने वाले कोल्ड स्टोरेज, ओपीडी ,प्रसूता वार्ड, शौचालय, साफ सफाई व्यवस्था, दवा भंडारण कक्ष इत्यादि का बारीकी से निरीक्षण किया.. अस्पताल में आए हुए मरीजों से भी एसडीएम विजय यादव ने बात की मरीजों ने बताया कि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं प्रसूता वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी एसडीएम ने बात की प्रसूताओं को प्रतिदिन दिए जाने वाले भोजन नाश्ते इत्यादि की जानकारी लेने पर भर्ती महिलाओं ने बताया कि उन्हें बेहतर नाश्ता एवं भोजन प्रतिदिन मिल रहा है.
प्रसूता वार्ड निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रसूताओं को दिए जाने वाले कंबल जो ठीक नहीं थे को मौके पर ही बदलवाकर तत्काल दूसरे प्रदाय करने के निर्देश वार्ड प्रभारी को दिए।महिला बाल विकास बैठक में दिए सुपरवाइजरों को महत्वपूर्ण निर्देश,
सामुदायिक स्वास्थ्य के निरीक्षण के बाद एसडीएम लहार महिला बाल विकास कार्यालय रोन पहुंचे जहां उन्होंने सीडीपीओ रिंकी राजावत सहित समस्त महिला सुपरवाइजरों की बैठक ली एवं बैठक में वर्तमान में चल रहे कार्यक्रम अपार एवं आभा के संदर्भ में समीक्षा की एसडीएम ने समस्त क्षेत्रीय नागरिकों को सूचना देते हुए आवाह्न किया है कि सभी गर्भवती, धात्री एवं 0 से लेकर 06 वर्ष के बच्चों की माताएं अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्रों पर संपर्क करें एवं उक्त दोनों कार्यक्रमों के अंतर्गत अपना पंजीयन सुनिश्चित करावे.. ताकि भविष्य में आंगनबाड़ी से प्राप्त होने वाली सुविधाएं उन्हें अनवरत प्राप्त होती रहे साथ ही उन्होंने समस्त महिला सेक्टर सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कड़े निर्देश दिए कि वह निर्धारित अपने मासिक भ्रमण करें आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन बेहतर रूप से होना चाहिए बच्चों को भोजन नाश्ता समय पर मिले और जो समूह कार्य नहीं कर रहे हैं निरीक्षण का रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उन्हें हटाकर नवीन व्यवस्थित स्वयं सहायता को नियुक्त किया जा सके.. एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि निरीक्षण में केंद्र बंद मिलता है संचालन नहीं मिलता है तो कार्यकर्ता व सुपरवाइजर पर संयुक्त कार्रवाई होगी। 2 सेक्टरों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ली बैठक। परियोजना कार्यालय में दो सेक्टरों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी एसडीएम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह शासन की मंशा अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करते हुए सभी महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें।

a

Related Articles

Back to top button