महाशिवरात्रि पर भिंड में धूमधाम से निकाली गई 18 वीं शिव बारात, पालकी में डमरू दल के साथ महाकालेश्वर मंदिर से वनखंडेश्वर मंदिर तक निकली शिव बारात।

महाशिवरात्रि पर भिंड में धूमधाम से निकाली गई 18 वीं शिव बारात, पालकी में डमरू दल के साथ महाकालेश्वर मंदिर से वनखंडेश्वर मंदिर तक निकली शिव बारात।
हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
प्रशासन के द्वारा भी व्यवस्था एवं सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए।
भिंड शहर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की तरह नजर आया।
भिंड जिले के सुप्रसिद्ध प्राचीन धार्मिक स्थल गौरी सरोवर के किनारे महाकालेश्वर मंदिर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव बारात उत्सव समिति के द्वारा पालकी में शिव बारात निकाली गई। प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भी चौक चौबंद इंतजाम किए गए। शिव बारात में चिलोंगा धाम के महाराज, पूर्व विधायक संजीव सिंह संजू एवं भाजपा नेता रमेश दुबे, सहित कई जनप्रतिनिधि अधिकारी आमजन, शहर वासी एवं दूर दराज से आए ग्रामीण जन हजारों की संख्या में शामिल हुए। पूरा शहर शिवमयी दिखाई दिया, भिंड शहर महाकाल की नगरी उज्जैन की तरह दिखाई दे रहा था,शिव बारात महाकालेश्वर मंदिर से शास्त्री चौराहा, परेड चौराहा, किला गेट होते हुए देर रात वनखंडेश्वर मंदिर पहुंचेगी जहां प्रतिकात्मक रूप से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का शुभ विवाह होता है।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




