No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार ने मालनपुर-गोहद में आंगनबाड़ी, स्कूलों व डिजिटल लैब का किया निरीक्षण।

नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार ने मालनपुर-गोहद में आंगनबाड़ी, स्कूलों व डिजिटल लैब का किया निरीक्षण।

*लाड़ली उपवन सर्वा में किया पौधारोपण*

नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे।
नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार ने सबसे पहले मालनपुर के सिंघवारी स्थित आदर्श एवं आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संतुष्टि जताते हुए उन्होंने बच्चों को ड्रेस व चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व व्यवस्थाओं की सराहना की।
इसके बाद गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी ने गुरीखा के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति व पोषण आहार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में बच्चों को संतुलित भोजन व खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जे. विजयकुमार ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।
गोहद में ही शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गुरीखा पहुंचे। यहां बच्चों से सीधे बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा हुई।
विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल इंक्लूजन एंड लर्निंग लैब्स बस का अवलोकन। इस मोबाइल लैब से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है। नोडल अधिकारी ने लैब की तकनीकी सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बताया। शासकीय उ.मा.वि. सर्वा परिसर में बने लाड़ली उपवन निरीक्षण के दौरान अमरूद का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

a

Related Articles

Back to top button