संकल्प से समाधान अभियान में तेजी लाएं – कलेक्टर।

संकल्प से समाधान अभियान में तेजी लाएं – कलेक्टर।
*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस किया। विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी फील्ड विजिट कर इन्हें हल कराएं। अधिक समय से अटकी शिकायतों का अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से बातचीत कर समाधान करें।
कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान में तेजी लाने निर्देश देते हुए संकल्प से समाधान अभियान के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण पर बल दिया। ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। सभी जिला अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहें ताकि कोई हितग्राही वंचित न रहे। फील्ड में घूमकर हितग्राहियों को जागरूक करें, आवेदन पोर्टल पर दर्ज कराएं और तुरंत लाभ पहुंचाएं।
एचपीवी टीकाकरण अभियान अंतर्गत 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को चिन्हित कर अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं। सभी स्कूल अध्ययनरत बालिकाओं को चिन्हित कर उनके पालकों से बात कर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीकाकरण में सहयोग करें।
कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समग्र ईकेवाईसी को संकल्प से समाधान में जल्द पूरा करें। जो महिलाएं विवाह करके आती हैं, उनको समग्र आईडी में जोड़ें और इससे संबंधित सभी डॉक्यूमेंट कंप्लीट करें। जिन लोगों के समग्र नहीं बने हैं उनकी समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। साथ ही गर्भवती महिलाओं की समग्र ईकेवाईसी जल्द से जल्द कराने निर्देश दिए।
उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।




