No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

हिन्दू नववर्ष को लेकर 19 मार्च को सगरा ताल मंदिर पर होगा भव्य आयोजन,महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद महाराज एवं श्री श्री 1008 नरसिंह दास महाराज सहित कई संत होंगे शामिल।

हिन्दू नववर्ष को लेकर 19 मार्च को सगरा ताल मंदिर पर होगा भव्य आयोजन,महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद महाराज एवं श्री श्री 1008 नरसिंह दास महाराज सहित कई संत होंगे शामिल।।

देशभर में हिंदू नव वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं कछवाह घार किसान विकास एवं समाज सुधार समिति के द्वारा भी हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा ( बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष गोविंद सिंह राजावत ने बताया कि भिंड जिले के सगरा ताल स्थित राम जानकी मंदिर पर भी हर बार की तरह इस बार भी 19 मार्च को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में भव्य आयोजन होने जा रहा है, उन्होंने बताया कि शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083
इस तिथि से बृह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था, गोविंद सिंह ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस गौरवशाली कार्यक्रम में अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को सफल बनायें। महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद महाराज ने बताया कि इस तिथि को महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी सम्वत् का शुभारम्भ,महर्षि दयानन्द द्वारा आर्य समाज की स्थापना,
प्रभु रामचन्द्र जी का राज्याभिषेक दिवस,देव भगवान झूलेलाल जी का जन्म दिवस मनाए जाते हैं एवं नवरात्री जैसे का महान पर्वो की शुरुआत होती है। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज ने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष का आयोजन 19 मार्च 2026 दिन गुरूवार
सुबह 11 बजे से राम जानकी मन्दिर, सगरा ताल, जिला भिण्ड (म.प्र.) पर मनाया जाएगा। समिति ने बताया कि कार्यक्रम में श्री श्री 1008 नरसिंह दास महाराज, महामण्डलेश्वर (डूंगरपुरा कुटिया)
श्री श्री 1008 डॉ. मोहनानन्द महाराज महामण्डलेश्वर (पुरानी गढ़िया)
श्री श्री 1008 कुंज बिहारीदास महाराज (जमवाय माता मिहौना)
श्री श्री 108 शिवानन्द भारती महाराज (सगरा गुफा)श्री श्री 108 बल्लू महाराज (सगरा ताल)श्री श्री 108 सागरदास महाराज (लहरौली) श्री श्री 108 नारायनदास महाराज (खरिका)
श्री श्री 108 संतोष महाराज (जसावली)
श्री श्री 108 रामप्रकाश दास महाराज (पेवली)
श्री श्री 108 रामशरन दास महाराज (ककहरा)
श्री श्री 108 मोहनदास महाराज (अतरसूमा) मुख्य रूप से शामिल होंगे।

a

Related Articles

Back to top button