No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

थाना फूप पुलिस ने नाबालिग बालक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार।

थाना फूप पुलिस ने नाबालिग बालक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार।

जिला भिण्ड पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डॉ० असित यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक जिला भिण्ड एवं संजीव पाठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला भिण्ड के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अटेर रविन्द्र बास्कले के मार्गदर्शन में थाना फूप पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 20-03-2026 को थाना फूप पुलिस को मुखबिर के माध्यम से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि अपराध क्रमांक 32/26 धारा 137 (2), 351(2), 351 (3) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज गंभीर प्रकरण में वांछित आरोपी, जिसने ग्राम सांकरी का पुरा में एक नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया था, अपने घर पर छिपा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत व उनकी टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से ग्राम सांकरी का पुरा में दबिश दी गई। पुलिस की सक्रियता एवं सटीक रणनीति के चलते आरोपी को घेराबंदी कर बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।सराहनीय भूमिकाः-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक बृजेश सिंह परमार, सउनि सत्यवीर सिहं (सायवर सेल), प्र०आर० नीरज, आर. यश्वेंद्र, अमन, शिवम् विजय, सुधाकर, आनन्द दीक्षित (सायवर सेल), प्रभाती बाबू की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button