पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, एक माह पूर्व प्लास्टिक की बोरी में मिली थी युवती की लाश, दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को दिया था अंजाम। पुलिस आरोपियों को किया गिरफतार।

पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, एक माह पूर्व प्लास्टिक की बोरी में मिली थी युवती की लाश, दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को दिया था अंजाम। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार। दिनांक 16.02.2026 फरियादी नि० बडपुरी द्वारा अपनी पुत्री के बाजार जाने की कहकर गई थी जो वापस ना आने पर थाना अटेर पर गुम ३० कायम कराया गया था दिनांक 18.02.26 को शाम करीब 04:00 बजे सूचना मिली की सोई के हार में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जाकर देखा गया तो एक अज्ञात महिला का शव प्लास्टिक की बोरी में पड़ा हुआ मिला पुलिस द्वारा पहिचान उपरान्त थाना सुरपुरा में गर्ग 01/26 धारा 194 वीएनएस कायम किया, जॉच उपरान्त थाना सुरपुरा पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क0 06/26 घारा 103(1), 238ए बीएनएस पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लिया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अटेर रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी उक्त पुलिस टीम द्वारा अन्धे कत्ल का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।उक्त अपराध की विवेचना में आए तत्थों के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा अपराध की विवेचना की गई जिसमें घटना स्थल का वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल टीम एवं डॉग स्कॉट टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों एकत्रित किए। भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर कुछ सदिग्धों को चिन्हित कर विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.03.2026 को दो सदिग्ध व्यक्ति ग्राम रायपुरिया के हार तथा 03 सदिग्ध व्यक्ति डिडोना वाली जग्गा थाना गोरमी अभिरक्षा में लेकर विशेष पुलिस टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दोरान मुख्य आरोपी ने बताया घटना दिनांक को अपने 04 अन्य साथियों के साथ अपने ग्राम बडपुरी के खेत पर पार्टी कर रहे थे पार्टी का कुछ सामान्य लेने मोटरसायकिल से प्रतापपुरा गए थे वहाँ उक्त मृतिका पैदल पैदल अपने घर को लोट रही थी तभी घटना के मुख्य आरोपी द्वारा वापस अपने खेत पर आकर अपने साथियों को मृतिका के बारे में बताया तो सभी साथियों ने मिलकर उसको पकडने का प्लान बनाकर सुनियोजित तरीके से, मृतिका को जब वह खेत के पास से गुजर रही थी तभी सभी ने मिलकर उसको पकड लिया और अपने सरसो के खेत पर ले गए जहाँ पर सभी ने मृतिका के साथ दुष्कर्म कर मृत्तिका की गला दबाकर हत्त्या कर दी और उसको एक प्लास्टिक की बोरी में घास-फूस के साथ मृतिका की लाश को थाना सुरपुरा क्षेत्र में सोई के हार में फेंक दिया था।उक्त सम्बन्ध में सभी आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा उनके मैमो के अधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन, कपडे, मृतिका की पायल, चप्पल एवं श्रंगार का सागान आदि जप्त किया गया है। उक्त अपराध की विधिसंगत कार्यवाही थाना सुरपुरा पर की गई गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है घटना के दो आरोपी शातिर अपराधी है जिन पर पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है।सराहनीय भूमिकाः-
उक्त कार्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अटेर रविन्द्र वास्कले, थाना प्रभारी अटेर निरीक्षक रामनरेश यादव, थाना प्रभारी फूप निरीक्षक सतेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, थाना प्रभारी बरोही उ०नि० अतुल भदौरिया, थाना प्रभारी नयागावं उ०नि० वैभव तोमर, थाना प्रभारी उ०नि० अरविन्द सिकरवार, उ०नि० वृजेन्द्र तोमर, उ०नि० रामशरण शर्मा, सउनि रघुवीर सिंह, सायवर सेल सउनि सत्यवीर सिह, प्रमोद पराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, त्रिवेन्द्र सिंह, अजय बघेल, अजय कुमार, अमित सेन, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव, सुदीप तोमर, हृदेश यादव, राहुल शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, विकास यादव, शिवदयालय सिंह, मनीष पाराशर, अकित शर्मा, सन्तोष जाट, राहुल सिकरवार, शिवकुमार पलिया की सराहनीय भूमिका रही है।




