No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा, सीईओ ने तालाबों का लिया जायजा।

जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा, सीईओ ने तालाबों का लिया जायजा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) वीर सिंह चौहान ने रविवार को भिण्ड जिले के ग्राम सगरा एवं ककहारा में चल रहे जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें, ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो और ग्रामीणों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो।
सीईओ वीर  सिंह चौहान ने बताया कि जल जीवन मिशन एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। सगरा में गहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, जबकि ककहारा तालाब में तेजी से खुदाई हो रही। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को चेतावनी दी कि कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्य से संतुष्टि जाहिर की, कहा कि इससे सिंचाई सुविधा बढ़ेगी।
यह अभियान जल संकट से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

a

Related Articles

Back to top button