जनगणना 2027 से सम्बंधित दिया गया प्रशिक्षण,03 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जनगणना 2027 से सम्बंधित दिया गया प्रशिक्षण,03 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय म०प्र० भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना 2027 से सम्बंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 03 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में क्विज टेस्ट, एच.एल.ओ. प्रश्न, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को समझाने की विधि (अवधारणाओं और परिभाषाओं पर जोर देने के साथ) एवं एच.एल.ओ. मोबाइल एप की स्थापना, प्रक्रिया और अवलोकन इसकी विशेषताऐं, एच.एल.ओ. एप का उपयोग करने प्रगणकों द्वारा उत्तर भरने की विधि तथा पर्यवेक्षक द्वारा डाटा सत्यापन, स्वगणना (एस.ई.) प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिये आयोजित 03 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त ग्रामीण चार्ज के लिये फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण को छोड़कर) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।




