भिंड सिटी कोतवाली पलिस ने, दहशत फैलाने वाले अपहरणकर्ता को सलाखो के पीछे भेजा।

भिंड सिटी कोतवाली पलिस ने, दहशत फैलाने वाले अपहरणकर्ता को सलाखो के पीछे भेजा।
भिंड की सिटी कोतवाली थाना में दिनांक 30/03/26 को फरियादिया द्वारा सूचना दी कि रूपयों के लेन देन के ऊपर मेहगांव के कुछ लोगो के द्वारा घर के सामने रोड पर हवाई फायर कर मेरे पति व मेरे जेठ को जबरदस्ती अपनी गाडी में डालकर अपहरण कर लिया है, जिसकी सूचना पर से थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पर अपराध क्रमांक 147/26 धारा 140 (3) 125, 296 (बी), 115 (2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरजंन राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और अपृहताओं की तलाश जारी की गई।भिण्ड शहर के लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखे गए तथा घटनास्थल के आस – पास के लोगों से पूछताछ की गई एवं घटना स्थल से हवाई फायर में चले हुए खाली खोखे जप्त के किये गये तथा पुलिस द्वारा लगातार तलाशी की गई व नाकाबंधी की गई जिससे आरोपीगण भय के कारण अपर्हताओ को छोडकर फरार हो गये, बाद अपर्हत रमेश सोनी व राजेश सोनी को दस्तयाब कर प्रकरण सदर के एक आरोपी को मेला ग्राउण्ड के बाहर से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से प्रकरण सदर में प्रयुक्त हथियार 315 बोर का देशी कट्टा जप्त किया गया है। प्रकरण सदर के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास जारी है, जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा, प्रकरण वर्तमान में विवेचना में है।सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड, उनि० देवीदीन अनुरागी, उनि० सुरेश मिश्रा, आर0 714 दलवीर यादव, आर0 1373 दीपक राजावत, आर0 309 अभिषेक यादव, आर0 851 गौरव तोमर, आर0 1354 आनंद त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।




