देहात पुलिस ने महिला की हत्या का किया पर्दाफास, पति ही निकला अपनी पत्नि का हत्यारा, दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम।

थाना देहात भिण्ड पुलिस को मिली सफलता, 30 हजार रूपये के तीन ईनामी बदमाश गिरफ्तार।
महिला की हत्या का पर्दाफास, तीन आरोपी गिरफ्तार।
पति ही निकला अपनी पत्नि का हत्यारा।
पति ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम।
घटना छिपाने के लिये पत्नि को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का दिया रूप।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 30/03/26 को सूचनाकर्ता रमेश बाबू प्रजापति पुत्र गौरीशंकर उम्र 61 साल निवासी मिहोना ने उपस्थित थाना आकर सूचना दी कि सुबह 6 बजे की बात है मैं अपने घर पर था तभी सूचना प्राप्त हुयी कि मेरी लडकी खत्म हो गयी है फिर मैं अपने परिवार के साथ लङकी के ससुराल ग्राम मानपुरा आया तो देखा कि मेरी लङकी का शव घर के आंगन में पड़ा है उसकी मृत्यु कब और किस प्रकार से हुई इसका मुझे नहीं पता है मेरी लङकी के ससुराल वालों ने मुझे बताया है कि प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर से थाना देहात में मर्ग क्रमांक 33/26 कायम कर जाँच में लिया गया।
जांच के दौरान टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एफएसएल अधिकारी के द्वारा कराया गया। जांच के दौरान साक्षियों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर कथन लेखबद्ध किये गये। सम्पूर्ण जांच के दौरान आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति व उसके दो दोस्तों द्वारा मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाया जाने से आरोपी पति व पति के दो दोस्तों के विरूद्ध हत्या का मामला पंजीद्ध किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में मामले का शीघ्र अतिशीघ्र खुलासा कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये तीनों आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 30 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।
प्रकरण में गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये मुखबिरों को लगा दिया गया व मृतिका के परिजनों व गांव मोहल्ले में पूछताछ करना प्रारम्भ कर दी। मुखबिर सूचना पर से टीम प्रभारी उनि अजय यादव एवं टीम द्वारा हत्या के तीन आरोपियों को मानपुरा गांव के आगे चरथर रोड के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद आरोपीगणों से सख्ती एवं बारीकी से पूछताछ की गयी तो मृतिका के पति ने बताया कि उसका शराब पीने को लेकर पत्नि प्रियंका से झगडा होने पर उसकी मारपीट कर सिलाई मशीन वाली रस्सी से गला दबाकर हत्या करना एवं घटना को छिपाने के उद्देश्य से उसने अपने दोस्तों के सहयोग से उसको आंगन में लगे जाल में साडी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया जब उसके पैर जमीन पर लगने लगे तो रस्सी का फंदा काटकर मृतिका को जमीन पर लिटा दिया और घर से मय अपने दोस्तों के साथ फरार हो गये।
गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय भूमिका निरी, मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, उनि विजय शिवहरे, उनि बलराम यादव, प्रआर शैलेन्द्र भदौरिया, गुरूदास, हरवीर गुर्जर नीरज सिंह, आर फिरोज खान, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र यादव, अवधेश, अशोक, पंकज, विष्णु दीपक अजय सगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




