No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें – कलेक्टर।

सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें – कलेक्टर।

*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर तत्काल ध्यान केंद्रित करते हुए इनका प्राथमिकता आधार पर निराकरण किया जाए।
कलेक्टर ने जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें ताकि कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें।
कलेक्‍टर ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्‍थल पर अतिथियों के आगमन, बैठक व्यवस्था व अन्य प्रोटोकॉल व्यवस्था, मंच व्यवस्था, आवागम, गर्मी को देखते के हुए कार्यक्रम स्‍थल पर पेयजल की उचित व्‍यवस्‍था, अस्‍थाई शौचालय, वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था, हेलीपेड, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करने को कहा।
कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से आईडी कार्ड धारण कर ही प्रवेश करेंगे, जिससे व्यवस्था में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनी रहे।

a

Related Articles

Back to top button