No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

3 वर्ष पुराने चर्चित मदनमोहन सोनी हत्या कांड व लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार,ऊमरी पुलिस को सनसनीखेज प्रकरण में मिली बड़ी सफलता।

3 वर्ष पुराने चर्चित मदनमोहन सोनी हत्या कांड व लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार,ऊमरी पुलिस को सनसनीखेज प्रकरण में मिली बड़ी सफलता।

2023 में सराफा व्यापारी को गोलीमार कर की थी लूट।उक्त प्रकरण में 03 आरोपी किए गिरफ्तार।आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं देशी कट्टा बरामद।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घोषित किया गया था 30,000 रुपये का ईनाम।उक्त घटना में करीब 100 से अधिक आदतन अपराधियों / सदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई है।

500 से सीसीटीव्ही फुटेज किए गए थे बैंक।सरहदी जिलों एवं राज्यों से जेल रिहाई के रिकॉर्ड खगालें गए।

लूट के माल के सम्बन्ध में पूछताछ / बरामदी के लिया जा रहा है पुलिस रिमाण्ड।ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत का व्यापारियों ने किया आभार व्यक्त।

भिंड जिले के ऊमरी कस्बे के सराफा व्यापारी के बेटे ने पुलिस को दिनांक 02.06.2023 को बताया कि रोज की तरह उसके पिताजी सराफा दुकान को बन्द कर एक सफेद रंग का थेला जिसमें दुकान का सोने चांदी का सामान लेकर साइकिल से देर शाम घर आ रहे थे तभी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के बाहर गोली मारकर सफेद रंग के थैलें में सोने का सामान लूट कर भाग गए। उक्त घटना पर से थाना ऊमरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विगत दिनो में लंबित प्रकरणों को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, एडिशनल एसपी संजीव पाठक के निर्देशन में लबिंत अपराधों के निराकरण हेतु समस्त एसडीओपी डीएसपी, साइबर टीम व थाना प्रभारी काम कर रहे थे,तभी ऊमरी सराफा व्यापारी के मर्डर एवं लूट के सम्बन्ध में दिनांक 12.04.26 को ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ऊमरी लूट घटना के 02 सग्दिंध व्यक्ति मुडिया खेडा अटेर रोड से मोटर सायकिल से धरई की ओर जा रहे है, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप राजावत अपनी पुलिस टीम को लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान मुडिया खेडा पर पहुँचें तो वहाँ खड़े दो व्यक्तियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की एवं तकनीकि / भौतिक साक्ष्यों का मिलान किया गया तो आरोपियों ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया तभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, दोनो आरोपियों से एक देशी कटटा 315 बोर एवं एक मोटर सायकिल जप्त की गई है, घटना के एक अन्य आरोपी की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।

उक्त घटना का एक अन्य आरोपी को दिनांक 14.04.26 को पुलिस टीम द्वारा एमजेएस कॉलेज के सामने भिण्ड से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया गया, पीआर पर लेकर आरोपीयों से घटना के माल मसरुका हेतु पूछताछ की जा रही है।उक्त सम्बन्ध में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर प्रवृत्ति के है, जिनमें एक ऊमरी दूसरा धरई एवं तीसरा चकरनगर का बताया गया है।
इन पर पूर्व में भी कई अपराध पजीबद्ध है, 3 वर्ष पुराने चर्चित सर्राफा व्यापारी हत्याकांड व लूट के खुलासे का ऊमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत का व्यापारियों ने आभार व्यक्त किया है।

a

Related Articles

Back to top button