No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

थाना देहात पुलिस एवं सायवर सेल का नशे के कारोबार पर कडा प्रहार,138 किलो गांजा कीमती 28 लाख बरामद, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।

थाना देहात पुलिस एवं सायवर सेल का नशे के कारोबार पर कडा प्रहार,138 किलो गांजा कीमती 28 लाख बरामद, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।

गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा आगामी 03 वर्ष में नशा मुक्ति भारत के लिए लक्ष्य हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सभी जिलों में मादक पदार्थ नियत्रण हेतु आगामी 03 वर्ष के लिए रोडमैप तैयार करने, अवैध मादक पदार्थ के विकय एवं भण्डारण के हॉट स्पॉट चिन्हित करनें तथा थाना स्तर एवं वीट स्तर तक इसकी गम्भीरता पहुँचना आवश्यक है क्योकि दृग युवा पीढी को बर्बाद कर रहा है इस हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके कम में पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ० असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड संजीव पाठक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियो को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देर्शित किया गया था। इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य दिनांक 17.04.26 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर प्रज्ञानगर कुम्हरौआ भिण्ड से दो तस्करों को गाजा सप्लाई करने के सम्बन्ध में सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स द्वारा घेराबन्दी कर दबिश देकर दो आरोपीगणों को गांजे से भरे चार बोरा सहित पकडा गया आरोपियों से चारों बोरियों में रखे 1 किलो के कुल 138 पैकेट वजन 138 किलोग्राम कीमती करीब 28 लाख रूपये के जप्त कर थाना देहात में अपराध क0 233/26 धारा 8/20 एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।उक्त अपराध के सम्बन्ध में गिर० किए गए आरोपीगणों से बारीकी से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांजा तस्करी करना बताया गया अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। तथा आरोपीगणों से गांजा लाने के स्त्रोतों को ज्ञात किया जा रहा है।उक्त घटना के सम्बन्ध में आरोपियों द्वारा बताया गया कि आरोपी माल उडीसा से लेकर आते थे माल की विकय करने हेतु आरोपियों ने एक मकान कुम्रौआ में किराये पर ले रखा था जहाँ पर पूरा माल रखते थे और वही से माल सप्लाई किया जाता था पूर्व में भी इनके द्वारा गांजा लाकर इसी मकान से सप्लाई किया जा चुका है इस बार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हो गई जिसके कारण इतने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकडनें में सफलता प्राप्त हुई है। न्यायालय पेश कर पीआर पर लेकर आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के सम्बन्ध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है जिसमें अवैध मादक पदार्थ खरीदने वाले एवं बैचने वालो को भी आरोपी बनाया गया है तथा पूछताछ में बताए गए व्यक्तियों पर भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी जिसमें और भी खुलाशें होने की सम्भावना है। मुख्य सराहनीय भूमिका निरीक्षक शिवप्रताप सिह राजावत. निरी मुकेश शाक्य, उ०नि० अतुल भदौरिया, उ०नि० वैभव तोमर, उनि बलराम यादव, उनि विजय शिवहरे, सउनि सत्यवीर सिहं, प्रआर० प्रमोद पाराशर, प्रआर० महेश कुमार, प्रआर० रातेन्द्र यादव, प्रआर० त्रिवेन्द्र सिंह, प्रआर गुरुदास सोही, आर०आनन्द दीक्षित, आर० राहुल यादव, आर० विकास चौहान, आर० अभिषेक यादव, आर० दीपक राजावत,आर सरजीत सिंह, प्रदीप यादव, भूपेन्द्र तोमर, दिलीप सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजय भदौरिया की मुख्य
भूमिका रही है।

a

Related Articles

Back to top button