जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं अधिकतम दोपहर 12:00 बजे तक ही होंगी संचालित।

जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं अधिकतम दोपहर 12:00 बजे तक ही होंगी संचालित।
*गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने किया आदेश*
जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने आदेशित किया है कि भिण्ड जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखकर जिला भिण्ड अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय एमपी बोर्ड/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय प्री-प्राइमरी की कक्षाएं विद्यालय अपनी एवं छात्रों की सुविधानुसार अधिकतम 12:00 बजे तक साथ ही कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 07:30 बजे से अधिकतम दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जावेंगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे।
उक्त आदेश 21 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावशाली रहेगा।




