ताजा ख़बरें
भिंड कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा।

भिंड कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधितों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन और स्वच्छ वातावरण अनिवार्य है।




