No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ने टांगे सकोरे, पक्षियों के लिए किया पानी का इंतजाम।

जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ने टांगे सकोरे, पक्षियों के लिए किया पानी का इंतजाम।

भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके, इस उद्देश्य से जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पावन पथ समाज सेवा जन कल्याण समिति द्वारा पीएमश्री एमजेएस कॉलेज भिण्ड में सकोरे टांगने का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह, सुमन भदौरिया, सरिता चौहान, रामभरत, संस्था सचिव अतुलकांत शर्मा सहित msw और bsw छात्रों की उपस्थिति रही।
जिला समन्वयक ने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, दुकान या आसपास एक सकोरा रख दे तो अनेक पक्षियों की प्यास बुझाई जा सकती है।
इस दौरान सीएमसीएलडीपी क्लास के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर सकोरे टांगे और उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए समाज से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

a

Related Articles

Back to top button