जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पुर के स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पुर के स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान द्वारा आज ग्राम पंचायत पुर का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें ग्राम वासियों से पेंशन, समग्र मालब गर्भवती महिलाओं की समग्र ई-केवायसी के संबंध में चर्चा की गई। सभी की ई-केवायसी करने के निर्देश सचिव, सीईओ जनपद को दिए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित से कहा कि गांव की नालियों की सफाई कराने एवं रोड पर जिसका मटेरियल पड़ा तत्काल हटाएं। उन्होंने पानी की टंकी का वाल खराब है जिसे तत्काल सुधारने हेतु पीएचई से संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव को लंबित बिजली बिल समय-सीमा में भुगतान करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि 25 तारीख तक जल गंगा संवर्धन के तहत सभी ग्राम वासियों के जनसहयोग से ग्राम में स्थित तालाब की साफ सफाई एवं गहरी करण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं आरोग्यं केंद्र का भी निरीक्षण किया।




