No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लाड़ली बहना योजना में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लग रहा : आभा

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने वार्ड 29 में घर-घर जाकर लाड़ली बहना योजना के फार्म भरवाए

भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं की फार्म बनाने में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन ने वार्ड क्र.29 में पहुंचकर महिलाओं के फार्म भर आने में मदद की और अपने हाथों से उन्होंने खुद कमान संभाल कर महिलाओं के फार्म भरे।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन ने महिलाओं से कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदेश की भाजपा सरकार आपके खाते में एक हजार रुपए की राशि पहुंचा कर आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही है। अगर लहार नगर पालिका में कोई भी कांग्रेसी पार्षद या कर्मचारी पैसे मांगते हैं तो तत्काल मुझे सूचित करें, ताकि मैं पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में ला सकूं। उन्होंने कहा कि फार्म बढ़ाने में किसी का कोई शुल्क नहीं लग रहा है ना किसी को पैसा देना है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की बहनें आपकी मदद के लिए लहार के प्रत्येक वार्ड में निर्धारित पहुंचकर महिलाओं की फार्म बनाने में मदद कर रही हैं, आप उनकी मदद लें। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं ईकेवाईसी के साथ उनका फार्म भी भरवाया।

a

Related Articles

Back to top button