No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत आदिवासी बसाहटों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित।

पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत आदिवासी बसाहटों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित।

पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत आदिवासी बसाहट ग्राम गुरिखा, रेडी का पुरा, मातादीन का पुरा एवं आसाराम का पुरा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार एवं जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सौरभ सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में मुख्य रूप से बीपीएल कार्ड, बकरी इकाई योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, नामांतरण आदि कार्यों का निराकरण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोडल अधिकारी गुरिखा बृजेश कुमार मौर्य, नोडल प्रभारी रेडी का पुरा शिवकुमार भदौरिया, नोडल अधिकारी मातादीन का पुरा अभिनव कुमार उचवाल एवं सुरेश कुमार लोहिया, नोडल अधिकारी आसाराम का पुरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से दूरस्थ आदिवासी बसाहटों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं पात्र हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

a

Related Articles

Back to top button