खिलाड़ियों को नशे से दूरी हेतु किया जागृत।

खिलाड़ियों को नशे से दूरी हेतु किया जागृत।
म.प्र. खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर भिण्ड एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” वर्ष 2026 के 30 वें दिन संचालक किशोरी स्पोर्ट्स क्लब प्रशिक्षक एवं प्रेरक तथा प्रशिक्षक मार्शल आर्ट्स सत्या तोमर ने प्रातः शिविर में उपस्थित होकर समस्त प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें नशे से दूरी बनाने हेतु खिलाडियों को बताया कि मादक पदार्थों (सिगरेट, बीडी, तंबाकू, गुटखा, शराब इत्यादि) से दूरी बनाने के साथ-साथ आज के समय में प्रचलित मोबाईल को चलाने, झूठ बोलने, अभद्र भाषा/व्यवहार भी एक प्रकार का नशा ही है, इसलिये हमें खासकर इन चीजों से दूरी बनाना चाहिए। इसी प्रकार विकासखण्ड अटेर में क्षत्रपाल सिंह तोमर के द्वारा किया गया और संचालित प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण थाना प्रभारी अटेर खो-खो, एथलेटिक्स एवं व्हॉलीवाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर युवा समन्वयक अटेर नीरजसिंह बघेल उपस्थित रहे।




