No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

रामधुन के साथ आलमपुर में निकाली गई प्रभात फेरी।

रामधुन के साथ आलमपुर में निकाली गई प्रभात फेरी।

उत्साह के साथ नगर वासियों को दिया दीप उत्सव मनाने का संदेश।

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में जिले के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का उत्साह व्याप्त है। मंदिरों की साफ-सफाई, रामधुन एवं राम कीर्तन के साथ-साथ प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
नगर परिषद आलमपुर द्वारा आयोजित गतिविधि में नगर वासियों ने अपने प्रभु श्रीराम के प्रति भक्तिभाव को प्रदर्शित कर रामधुन के साथ प्रभातफेरी का आयोजन किया।
इस क्रम में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जन अभियान परिषद के समन्वय से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति असोखर द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। आयोजित प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा में लोगों को 22 जनवरी को हर्ष उल्लास के साथ दीप उत्सव मनाने और अपने-अपने गांव और वार्ड में भी लोगों को प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। उक्त प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा, भजन कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां 22 जनवरी तक संपूर्ण जिले में अनवरत जारी रहेंगी।

a

Related Articles

Back to top button