रेत, मिट्टी के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण में संलिप्त 03 डम्पर, 01 लोडर एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त।

रेत, मिट्टी के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण में संलिप्त 03 डम्पर, 01 लोडर एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त।
*अवैध रूप से भण्डारित लगभग 750 घनमीटर रेत का किया विनष्टीकरण*
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में एवं प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा के निर्देशन में दिनांक 04 जून 2026 एवं दिनांक 05 जून 2026 को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार अमायन, खनि निरीक्षक, थाना प्रभारी भारौली तथा पुलिस बल के द्वारा ग्राम भारौली में सड़क के किनारे लावारिश स्थिति में अवैध रूप से भण्डारित रेत मात्रा लगभग 750 घनमीटर का विनष्टीकरण किया गया एवं जांच के दौरान रेत के ओव्हरलोड अवैध परिवहन में 01 डम्पर मौ से जप्त कर थाना मौ की अभिरक्षा में एवं 02 डम्पर अवैध उत्खनन एवं भण्डारण में ग्राम पाली डिरमन से जप्त कर पुलिस चौकी झांकरी और ग्राम रेहला से मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 लोडर एवं 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर तहसील प्रागंण भिण्ड में रखे गये। कार्यवाही के दौरान शस्त्र बल एवं होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे। जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।
जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।




