No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

हम सभी को अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का हमेशा होना चाहिए एहसास – कलेक्टर

“हम सभी को अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का हमेशा होना चाहिए एहसास – कलेक्टर

*पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित*

*”सेवा मेरा योगदान” अभियान अंतर्गत वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित*

“सेवा मेरा योगदान” अभियान (सेवा संकल्प अभियान-2026) अंतर्गत “भूतपूर्व सैनिकों वीर नारियों एवं वीर माताओं हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिण्ड में कलेक्टर भिण्ड के मुख्य आतिथ्य में वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर भिण्ड द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं का पुष्पगुच्छ, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जो योगदान आप सब लोग देश के निर्माण में अपनी सर्विस के दौरान और सर्विस के बाद भी देते हैं, उस सकारात्मक और प्रेरणादायी दृष्टिकोण को समाज में पहचानना और सम्मानित करना ही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा, “हम सभी को अपने देश के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हमेशा होना चाहिए। यूनिफॉर्म में रहकर आप देश की सेवा करते हैं और उसके बाद भी अलग-अलग रूप में समाज के निर्माण में अपना योगदान देते हैं।” उसी विश्वास, उत्साह और भावना को सम्मानित करने के लिए आज यह कार्यक्रम रखा गया है।

उन्होंने कहा कि आप सभी की जो भी समस्याएं पिछले एक वर्ष में सामने आई हैं, उनके निराकरण के लिए एक अलग व्यवस्था की गई है और हमारा प्रयास रहेगा कि शीघ्र ही उन समस्याओं का समाधान हो जाए।
इस दौरान एसडीएम भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं वीर माताएं उपस्थित रहीं।

a

Related Articles

Back to top button