No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

गोहद में 18.5 एमएलडी क्षमता की जल प्रदाय योजना पूर्ण,एडीबी के सहयोग से 14 हजार घरों को मिलेगा नल से जल

गोहद में 18.5 एमएलडी क्षमता की जल प्रदाय योजना पूर्ण,एडीबी के सहयोग से 14 हजार घरों को मिलेगा नल से जल

*8 ओवरहेड टैंक और 180 किमी वितरण नेटवर्क तैयार*

भिण्ड जिले के गोहद नगर में नागरिकों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से गोहद जल प्रदाय योजना का कार्य पूर्ण किया गया है। योजना के पूर्ण होने से नगर में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

योजना के अंतर्गत कोटवा में 18.5 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र तैयार किया गया है। साथ ही नगर को आठ जोन में विभाजित कर विभिन्न क्षमता के 8 ओवरहेड टैंक निर्मित किए गए हैं। इनमें जोन-1 में 700 केएल, जोन-2 में 715 केएल, जोन-3 में 1120 केएल, जोन-4 में 1000 केएल, जोन-5 में 375 केएल, जोन-6 में 500 केएल, जोन-7 में 650 केएल तथा जोन-8 में 500 केएल क्षमता के ओएचटी शामिल हैं।

गोहद में जल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 180 किलोमीटर लंबा वितरण नेटवर्क तैयार किया गया है। योजना में 14 हजार हाउस सर्विस कनेक्शन (HSC) का प्रावधान किया गया था, जिसके विरुद्ध 14 हजार कनेक्शन पूर्ण भी किए जा चुके हैं। इससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

परियोजना की निर्माण लागत 103.84 करोड़ रुपये है, जबकि 10 वर्ष के संचालन एवं संधारण की लागत 119.75 करोड़ रुपये है। योजना के माध्यम से वर्ष 2018 की लगभग 68 हजार की आबादी के साथ भविष्य में वर्ष 2033 की लगभग 92 हजार तथा वर्ष 2048 की लगभग 1.23 लाख आबादी की जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचना विकसित की गई है।

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा एडीबी के सहयोग से संचालित इस परियोजना से गोहद में दीर्घकालिक, व्यवस्थित और बेहतर जल प्रदाय व्यवस्था स्थापित हुई है। योजना के माध्यम से नगर की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की बढ़ती आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आवश्यक अधोसंरचना तैयार की गई है।

a

Related Articles

Back to top button