मुख्यमंत्री डॉ यादव लहार से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त।

मुख्यमंत्री डॉ यादव लहार से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त।
*1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये होंगे अंतरित*
*मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे 238 करोड़ 96 लाख रुपए के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण*
*83 करोड़ 33 लाख के 16 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भिंड प्रवास पर 12 जुलाई को लहार विकासखंड से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में अंतरित की जा रही है, जिसमें माह जून, 2023 से माह जून, 2026 तक 37 किस्तों में कुल 59,581.96 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है।
*40 विकास कार्यों का लोकार्पण*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव भिंड जिले में 238 करोड़ 96 लाख रुपए के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और 83 करोड़ 33 लाख के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौम्हों और अकलोनी, सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र सुरपुरा और उमरी, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में कर्मशाला भावन निर्माण कार्य, 50 सीटर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास मालनपुर एवं 50 सीटर अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास भिण्ड का भवन निर्माण, शासकीय महाविद्यालय अकोडा का भवन निर्माण, अमायन में संयुक्त तहसील भवन निर्माण, मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण राज्य शासन अंतर्गत सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 12 लहार रोड से वार्ड क्रमांक 08 उरई रोड तक सी.सी. रोड मजबूतीकरण कार्य, क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक भिण्ड, सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनावर, चौम्हों, गोहद और लहार, शासकीय प्राथमिक शाला बालक पुलावली के निर्माण कार्य, विकासखंड लहार और रौन में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल कनेक्शन के विकास कार्य और जिला अस्पताल में 100 बिस्तरीय एमसीएच हास्पिटल का लोकार्पण किया जाएगा।
*16 विकास कार्यों का भूमिपूजन*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्राम प्रतापपुरा में 4 अतिरिक्त कक्ष एवं 3 प्रयोगशाला का भवन निर्माण, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड का अतिरिक्त भवन निर्माण, बाबू जगजीवनराम योजनान्तर्गत भिण्ड में 250 सीटर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, भिण्ड में 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह रैन बसेरा निर्माण कार्य, बबेडी से नदरौली अकोडा में वैशाली नदी पर पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, नवीन जनपद पंचायत भवन अटेर और गोहद, गौशाला निर्माण कार्य मछण्ड, मिहोना, श्यामपुरा और असवार, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत गौशाला निर्माण कार्य, ग्वालियर मेन रोड से खेरिया होते हुये मोरोली मार्ग लंबाई 2.5 किलोमीटर, जैतपुरा से पीपरपुरा मार्ग लंबाई 1.5 किलोमीटर, मेन रोड से सिद्ध बाबा मन्दिर गुतौर मार्ग लम्बाई 1.0 किलोमीटर तथा मुरैना मेन रोड से देवरी गाँव अन्दर तक मार्ग लंबाई आधा किलोमीटर का भूमिपूजन भी करेंगे।




