No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर संपन्न।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर संपन्न।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार प्रत्येक माह विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में के.एस.बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड एवं अनुभूति गुप्ता, सचिव, जिला प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 11-07-2026 को ग्राम पंचायत भवन, उदोतपुरा, जिला भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन को अवगत कराया कि उक्त दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या संबंधी मुददों की तात्कालिकता और महत्व पर ध्यान केंद्रित करना है एवं बढ़ती हुई आबादी की चुनौतियों, जैसे कि पर्यावरण पर दबाव, गरीबी, स्वास्थ्य सेवाएं, गरीबी और संसाधनों के सही इस्तेमाल के बारें में दुनिया भर के लोगों को जागरूक करना है यहां तक कि लगातार जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ विदेशी रोगों के फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है, क्योंकि लोग आवासों को नष्ट करते है और रोग फैलाने वाले वन्यजीवों का शिकार करतेे है। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा उपस्थितजन को विभिन्न कानूनी जानकारियां से अवगत कराते हुए विधिक सलाह एवं सहायता के बारें में तथा मध्यस्थता तथा नेशनल लोक अदालत के बारें में समझाया गया।
उक्त अवसर पर ग्राम के सरपंच प्रमोद यादव, सचिव हरवंश राजावत, जनपद सदस्य राकेश, सहायक सचिव सतोष तिवारी, ग्रामीणजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण एवं शैलेन्द्र सिंह परमार, पीएलव्ही भिण्ड उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button