No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मेहगांव पुलिस ने हत्या के आरोप मे फरार 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

मेहगांव पुलिस ने हत्या के आरोप मे फरार 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में तथा SDOP मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना मेहगांव पुलिस के द्वारा दिनांक 21.04.26 को ग्राम कैथोदा में हुए हत्या काण्ड के एक आरोपी को (जिस पर 10000/- रुपये का इनाम घोषित था) गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। दिनांक 21.04.26 को ग्राम कैथौदा में पांच व्यक्तियों द्वारा हत्याकाण्ड कारित किया था जिस पर से थाना मेंहगांव पर पांच आरोपियों के विरुध्द अप० क्रं0 99/26 धारा 103 (1), 109(1), 126(2),296(b),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था हत्या में शामिल पांचों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस/दस हजार का इनाम घोषित किया था दौराने विवेचना चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। एक आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसे सटीक मुखबिर तंत्र के माध्यम से ग्राम कैथौदा उसके घर से पकडा जा कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर की लायसेंसी बन्दूक जप्त करने में सफलता हासिल की है।
सराहनीय भूमिका निरी० रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी मेहगांव, प्रआर0 544 प्रदीप पचौरी, आर० 338 दिनेश मुद्गल, आर० 08 उदयभान, आर0 1006 पंकज सिंह जादौन, आर० चालक 222 शिवकुमार शर्मा, की अहम भूमिका रही है।

a

Related Articles

Back to top button