83 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का रोका गया जुलाई माह का वेतन,कार्य में लापरवाही करने पर कार्य पूर्ण होने तक वेतन रोकने निर्देश।

83 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का रोका गया जुलाई माह का वेतन,कार्य में लापरवाही करने पर कार्य पूर्ण होने तक वेतन रोकने निर्देश।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया है कि दिनांक 13 जुलाई 2026 को राज्य स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
जिले में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा उपरांत निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य निष्पादन नहीं पाए जाने पर कुल 83 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का जुलाई माह का वेतन कार्य पूर्ण होने तक रोक दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु पूर्ण जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भविष्य में भी शासन के निर्देशानुसार आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने कार्य निष्पादन में अपेक्षित सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत्-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




