12 दिवसीय पेपर कवर लिफाफा व फाइल मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का गरिमामय समापन, 35 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित।

12 दिवसीय पेपर कवर लिफाफा व फाइल मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का गरिमामय समापन, 35 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशन में रोजगारोन्मुखी कौशल उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत 08 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक संचालित 12 दिवसीय पेपर कवर लिफाफा व फाइल मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर असेसर रमन भदौरिया द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित 35 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशिक्षण अवधि के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
12 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेपर कवर लिफाफा व फाइल मेकिंग बनाने की विधि, शारीरिक दक्षता, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना तथा टीम भावना से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षक कीर्ति शर्मा ने प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण योजना युवाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
समारोह में विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रशिक्षकगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




