खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है विशेष जांच अभियान,दो प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है विशेष जांच अभियान,दो प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में विशेष जांच अभियान के तहत् खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने आज पुस्तक बाजार स्थित जय कुमार स्वीट्स के मिष्ठान निर्माण स्थल से घी का नमूना एवं आईटीआई रोड़ स्थित राघवेन्द्र तोमर की डेयरी से दूघ एवं घी के नमूने जांच वास्ते लेकर नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से विभिन्न ‘प्रतिष्ठानों से दूघ, घी एवं मिठाइयों आदि की मौके पर ही जांच की गई।




