No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भ्रष्टाचार और लापरवाही ने भिंड की नगरीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी : रामशेष बघेल।

भ्रष्टाचार और लापरवाही ने भिंड की नगरीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी : रामशेष बघेल।
*हनुमान मंदिर से कलेक्ट्रेट तक निकली विशाल रैली, नगरीय निकायों के खिलाफ किया प्रदर्शन*
*’करोड़ों खर्च,फिर भी पहली बारिश में ध्वस्त हो गईं व्यवस्थाएं’*
भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी, (ग्रामीण) के अध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर, पुरानी जेल के पास से विशाल रैली निकालकर जिले की नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे को सौंपा।
ज्ञापन में भिंड जिले की नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों में जलभराव, ध्वस्त जल निकासी व्यवस्था, नाला-नाली सफाई में लापरवाही, विकास कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय अनियमितताओं, कर्मचारियों के नियोजन तथा विकास कार्यों की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, भिंड (ग्रामीण) के अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि लगातार हुई बारिश ने सरकार के विकास के दावों की वास्तविकता उजागर कर दी है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पहली ही बारिश में सड़कें, नालियां और जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो जाना इस बात का प्रमाण है कि विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं,भ्रष्टाचार और गुणवत्ता की अनदेखी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में भी अनेक ज्ञापनों, जनआंदोलनों एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से नगरों की बदहाल स्थिति,जल निकासी,सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था,लेकिन सरकार और प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए होते तो आज आम नागरिकों, व्यापारियों,विद्यार्थियों, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
श्री बघेल ने मांग की कि जिले की सभी नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों में सड़क,नाली, सीसी रोड,स्ट्रीट लाइट, सफाई,जल निकासी, नाला-नाली सफाई,वित्तीय व्यय तथा कर्मचारियों के नियोजन सहित सभी विकास कार्यों की स्वतंत्र उच्चस्तरीय तकनीकी,वित्तीय एवं प्रशासनिक जांच कराई जाए। साथ ही जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों अथवा एजेंसियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाए,उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए शासकीय धन की वसूली सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी और यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी,भिंड (ग्रामीण) जनहित में चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापनकर्ताओं में मनोज देपुरिया,जय श्री राम बघेल, डॉ रणवीर सिंह यादव, डॉक्टर शिवेंद्र सिंह कुशवाह, महेश जाटव,कृष्ण गोपाल चौरसिया,सुशीला नरवरिया, वीरेंद्र यादव, बाबूराम जामोर,पंकज त्रिपाठी,राजीव कौशिक,संदीप मिश्रा, रामस्वरूप गोयल,महेंद्र सिंह कुशवाह,देवेंद्र निगम,केदार कौशल,बदन सिंह राठौर, रामजीलाल वाल्मीकि, नारायण कुशवाह,दीपेंद्र सिंह फौजी,रामसिया राठौर,बृजेंद्र सिंह कुशवाह कल्लू ,अजमेर सिंह नरवरिया,राहुल सिंह कुशवाह,अरविंद यादव हैवदपुरा,रूप सिंह खन्ना, सुल्तान सिंह नरवरिया, राजवीर सिंह बघेल,बल्लू बघेल पार्षद,अजय शर्मा, रामवीर सिंह यादव,अरविंद अरेले,संदीप बघेल,प्रमोद बघेल,राजेंद्र यादव, अभिलाख यादव,अभिषेक मौर्य,गोपाल मिश्रा आस्तीक,विवेक जामोर रामविनोद शर्मा,विकास नरवरिया,मोहर सिंह जामोर, राघवेंद्र जाटव,संदीप यादव मनीष आदि उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button