No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड ने किया तहसील मेहगाँव स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण।

औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड ने किया तहसील मेहगाँव स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण।

कोडीन घटक युक्त कॅफ सीरप का असामाजिक तत्वों एवं युवा पीढ़ी द्वारा नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना को ध्यान में रखते हुए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल, कलेक्टर भिण्ड एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ द्वारा आज तहसील मेहगांव क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। तहसील मेहगांव में मुकेश मेडिकल स्टोर, महाकाल मेडिकल स्टोर, राठौर मेडिकल स्टोर, प्रेम मेडिकल स्टोर, जादौन मेडिकल स्टोर, रवि मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की भनक लगते ही चौधरी मेडिकल स्टोर, अनिल मेडिकल स्टोर, पवन मेडिकल स्टोर एवं बजरंग मेडिकल स्टोर के संचालक अपने मेडिकल स्टोर बंद कर भाग गए जिन पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
निरीक्षण के दौरान औषधियों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए 4 औषधियों के सैंपल लिए जाकर भोपाल स्थित औषधि प्रयोगशाला में जांच एवं परीक्षण हेतु भेजे जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

साथ ही निरीक्षण के दौरान उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ सफाई, एक्सपाइरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर एवं पशुओं के लिए उपयोगी दवाओं को अलग से रखने की व्यवस्था, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का रख रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने एवं औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए किये। नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

a

Related Articles

Back to top button