हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महर्षि अरविंद महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महर्षि अरविंद महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
*खुशी प्रथम, अनन्या द्वितीय और भावना तृतीय रहीं*
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद जिला भिंड के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर आशाराम सगर एवं नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना डॉक्टर विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व और निर्देशन में आयोजित इस रांगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय भावनाओं से अभिप्रेरित रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों की कलात्मक अभिरुचि को निखारने के लिए और राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़ने के लिए किया गया। मध्य प्रदेश शासन ने समस्त महाविद्यालय को यह निर्देशित किया है कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अभियान के अंतर्गत श्रुति शर्मा, सहायक प्राध्यापक गणित, तथा डॉ शिवानी सिंघई, अतिथि विद्वान के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉक्टर लता दनेलिया, सचिन दोहरे एवं डॉक्टर के के थापक रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।




