No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में रौन में नए वरिष्ठ पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण।

मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में रौन में नए वरिष्ठ पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में नगर परिषद रौन में शासन द्वारा नामित चार वरिष्ठ पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र समाधिया, कुसुम, महावीर कुशवाह और जयनारायण सिंह को नगर विकास एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई।

समारोह में मंत्री राकेश शुक्ला ने पारदर्शिता, लोकहित और त्वरित कार्यसाधन पर ज़ोर देते हुए कहा कि नए दायित्वों के साथ जनसुविधाओं में सुधार और दीर्घकालिक विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। वरिष्ठ पार्षदों ने शहरी समस्याओं के समाधान, साफ़-सफाई, जल-प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का वचन दिया।

a

Related Articles

Back to top button