हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र को अच्छे से चलाएं – कलेक्टर।

हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र को अच्छे से चलाएं – कलेक्टर।
*फिजियोथेरेपिस्ट की कमी दूर करने न्यूनतम दरों पर सेवाएं शुरू करने का लिया निर्णय*
*जिला प्रबन्धन दल की बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के संचालन हेतु स्वयंसेवी संस्था को अधिकृत करने के लिए जिला प्रबन्धन दल की बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड, महिला एवं बाल विकास अधिकारी भिण्ड, जिला रोजगार अधिकारी भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं अशासकीय सदस्य भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी सदस्य डीडीआरसी का मासिक रूप से निरीक्षण करें। अगर कोई कमी हो तो उसको सुधार हेतु सुझाव दें। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र को अच्छे से चलाएं।
बैठक के दौरान डीडीआरसी संचालन होने के बाद फिजियोथैरेपिस्ट उपलब्ध न होने के कारण वृद्धजनों को परेशान होना पड़ता है, तो न्यूनतम दरों में वृद्धजन और मरीजों को फिजियोथैरेपी और डीडीआरसी के द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। इससे दिव्यांगों, वृद्धों और जरूरतमंदों को सस्ती चिकित्सा सुविधा मिलेगी।




