No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लहार विजय संकल्प पदयात्रा को मिल रहा है लोगों का समर्थन

लहार। इन दिनों क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत द्वारा निकाली जा रही लहार विजय संकल्प पदयात्रा 15वे दिवस ग्राम चिरूली, सिकरी, करियावली, निसार, लोटमपुरा एवं असवार पहुंची। यात्रा का प्रत्येक गांव में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, रोमेश महंत जिंदाबाद के नारों से पूरे गांव गूंज उठे। प्रत्येक गांव में लोगों द्वारा रोमेश महंत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं माताओं बहनों ने हल्दी रोली से तिलक कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद यह यात्रा पूरे गांव में घूम कर लोगों से भाजपा की नीतियों के बारे में चर्चा की। यात्रा में विनोद मूढ़ौतिया, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सूरज शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य नारायण दास उपाध्याय, दयाशंकर दीक्षित, अरविन्द दीक्षित, रामकुमार यादव, प्रेमनारायण मिश्रा, अनमोल शुक्ला, बंटू ठेकेदार, अनूप दीक्षित, बबलू तिवारी, सुशील जोशी, मलकू झा, राजू करैया, ओमी पुरोहित, नानू पचौरी, नीरज शर्मा, विकाश दीक्षित के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता साथ रहे। इस विजय पद यात्रा का रात्रि विश्राम असवार में रहा।

a

Related Articles

Back to top button