No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कर्नाटक में प्रचण्ड जीत पर ब्लॉक कांग्रेस गोरमी ने मनाया जश्न

गोरमी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचण्ड जीत पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी द्वारा अध्यक्ष संजीव करैया के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने गोरमी में मेन रोड एसबीआई चौराहे पर आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लाइक सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जण्डेल सिंह भदौरिया एवं जगत सिंह यादव, प्रेमसिंह सखवार, पार्षदगण भगवती थापक, विकास थापक, डॉ. मोहन, मोनू यादव, सुंदर सिंह यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसिंह सिकरवार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नरवरिया, गोरमी मण्डलम अध्यक्ष राजेश कटारे, गोरमी सेक्टर सुलेमान खान एवं विकास लखेरे, मुन्ना खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल दीक्षित एवं नरेश भदौरिया, सुभाष मिश्रा एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि कर्नाटक के बाद अब मप्र की बारी है, मप्र में भी प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

a

Related Articles

Back to top button