No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पं. नेहरू ने भारत के निर्माण में नींव का पत्थर रखा था : डॉ. शर्मा

भिण्ड। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कार्यालय भिण्ड पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, आजादी की लड़ाई में वह नौ बार जेल गए, उन्होंने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरुरू हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई। धनाढ्य परिवार से होने के बाद भी भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लिया, स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 अपने निधन तक भारत का शासन किया।
नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में एम्स, आईआईएम, आईआईटी की स्थापना की। उनके समय में ही भारत उद्योग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा। 1947 में वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रजवाड़ों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस समय सबसे बड़ी चुनौती थी उन्हें एक झण्डे के नीचे लाना।
श्रृद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री मनोज दैपुरिया, बलराम जाटव, दर्शन सिंह तोमर, हरिशंकर तिवारी, संजीव बरुआ, राहुल सिंह कुशवाह, आनंद शाक्य, विनोद जाटव, सूरजपाल सिंह राजावत, प्रमोद दीक्षित, बृजेश कुमार, संजय यादव, कुलदीप भारद्वाज, मोहम्मद इरफान, पिंटू शर्मा, नीरज त्रिपाठी, कमलेश जाटव, अनुज शर्मा, नीरज त्रिपाठी आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button