No Slide Found In Slider.
देश

विधायक संजीव सिंह के प्रयासों से मध्य प्रदेश बजट में भिंड विधानसभा को मिली करोड़ों रुपए की राशि।

जनक्रांति 24 प्रदीप राजावत/ प्रदेश के बजट में भिण्ड विधानसभा क्षेत्र को मिली करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात,भिण्ड विधायक संजीव सिंह उर्फ संजू के निरन्तर प्रयास से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड में करोड़ों के विकास कार्यों को बजट में स्वीकृति प्रदान की है,इसकी स्पष्ट झलक इस बार के बजट में परिलक्षित हो रही है। बजट में स्वीकृत विकास कार्यों से भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।स्वीकृत निर्माण कार्यों में1- जखमौली पुल निर्माण कार्य लागत राशि 17 करोड़।
2- आई टी आई सबस्टेशन से बिल्होरा बायां चरथर सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 3.60 करोड़।
3-परसौना मार्ग से बेरिया का पुरा तक सड़क निर्माण कार्य-: लागत राशि 1.92 करोड़।
4-हीरालाल का पुरा से रूपशाह का पुरा तक सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 1.00 करोड़।
5-खेंरा से श्यामपुरा तक सड़क निर्माण कार्य-: लागत राशि 1.20 करोड़
6-जामना रोड़ से ग्राम मानपुरा तक सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 1.20 करोड़।
7- गुसींग से सीता की गढ़िया तक सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 1.00 करोड़।
8- ओझा से फुलू का पुरा तक सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 1.00 करोड़
9- डुडियन से विक्रमपुरा, मौतीपुरा से नवलपुरा तक सड़क निर्माण कार्य-: लागत राशि 1.20 करोड़।
10- लहरौली से कंडेलपुरा तक सड़क निर्माण कार्य-: लागत राशि 1.00 करोड़।
11- चूरे का पुरा से टेहनगुर तक सड़क निर्माण कार्य-: लागत राशि 2.10 करोड़।
12-ऊमरी से पाण्डरी सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 2.16 करोड़।
कुल लागत राशि 33.42 करोड़।

a

Related Articles

Back to top button