मालनपुर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

मालनपुर। मप्र के सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की शर्मनाक हरकत को लेकर मालनपुर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संग्राम सिंह तोमर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहा मालनपुर स्थित नेशनल हाईवे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। जहां पर प्रशासन को कानो कान भनक भी नहीं लगी और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आसानी से पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में इस घिनौने कृत्य से समूचे मप्र के आदिवासी समाज का भाजपा के नेता ने अपमान किया है, इसकी मालनपुर ब्लॉक अध्यक्ष की हैसियत से समस्त कांग्रेस संगठन सहित में घोर निंदा करता हूं। आज मप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह के कार्य कर समूचे क्षेत्र में अराजकता का माहौल बना हुआ है। भाजपा शासित प्रदेशों में दलित वर्ग, ओबीसी, आदिवासियों पर लगातार भाजपा नेताओं द्वारा शोषण, प्रताडऩा, मारपीट कर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं घट रही हैं। प्रदेश के मुखिया घोषणावीर लंबी-लंबी बातें कर जनता को जुमलेबाजी कर 19 साल में कुछ नहीं किया। इस वर्ग के लिए उनका इसी तरह डरा धमकाकर पुन: होने वाले विधानसभा में चुनाव जीतना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किए गए कृत्य की घोर निंदा करती है और इस व्यक्ति के विरुद्ध कठोर से कठोर दण्ड देने कार्रवाई की मांग करती है।
इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक जुलूस निकाला गया। मेन रोड पर शिवराज विरोधी नारे लगाए और भाजपा शासन नहीं कुशासन चल रहा, शिवराज सिंह मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के साथ पुतला दहन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। जिसमें खरगोन में एसिड कांड की भी निंदा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पति केशव देसाई, केदार कौशल, रघुवीर सिंह कोली, डॉ. परमाल सिंह तोमर, रामनिवास सिंह, पप्पू गुर्जर, शौकत खान, नौशाद खान, कुंदन सिंह तोमर, देवेन्द्र सिंह मौर्य, नरवीर सिंह कुशवाह, कल्याण सिंह, अख्तर खान कल्लू आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




