अपराध
माफियाओं, मिलावटखोरों की खैर नहीं, कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश।

माफियाओं, मिलावटखोरों की खैर नहीं, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश।
भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण तथा अवैध शराब बनाने वाले एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारियों को खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्टोरेंट की आकस्मिक जांच करने एवं नमूने एकत्र करने तथा मिलावट के मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।



