विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने को लेकर खास खबर।

नामांकन प्राप्ति के तीसरे दिन तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
अटेर, भिण्ड, लहार विधान सभा क्षेत्र से एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ।
जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे नामांकन पत्र।
28 एवं 29 अक्टूबर को शासकीय अवकाशों में नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किये जायेंगे।
भिण्ड 25 अक्टूबर 2023/जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिये विधानसभा निर्वाचन – 2023 की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होने के बाद से नामांकन पत्र प्राप्त किये जा रहे हैं। आज तीसरे दिन अटेर, भिण्ड, लहार विधान सभा क्षेत्र से एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ है। नामांकन पत्र 30 अक्टूबर 2023 सोमवार तक प्राप्त किए जायेंगे। नामांकन पत्र प्रातः11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किये जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की संविक्षा 31 अक्टूबर मंगलवार को होगी और इच्छुक प्रत्याशी 2 नवंबर गुरुवार तक नाम वापस ले सकेंगे।
शनिवार 28 एवं रविवार 29 अक्टूबर को शासकीय अवकाशों में नामांकन पत्र नहीं लिये जायेंगे।
आज नामांकन के तीसरे दिन 09-अटेर, 10-भिण्ड एवं 11-लहार विधानसभा के लिये एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त मेहगांव, गोहद विधानसभा के लिये कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।




