भिंड में गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया गया।

भिंड में गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया गया।
निराला रंग बिहार परिसर में हुआ कार्यक्रम आयोजित।
जिला जनसंपर्क कार्यालय भिण्ड के माध्यम से विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर निराला रंग बिहार परिसर भिण्ड में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
भारत पर्व के अवसर पर देश भक्ति पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2024 की संध्या बेला पर भारत पर्व के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय भिण्ड के माध्यम से विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
जिला जनसपंर्क कार्यालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने अवलोकन कर शासन की जनहितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।




