No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

13 मार्च से जिले के 1476 बूथों पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता – देवेंद्र नरवरिया भाजपा। जिला अध्यक्ष।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष से लगातार दो वर्षों से संगठन के विस्तार और पार्टी के जनाधार वृद्धि के लिए बूथ सशक्तिकरण पर कार्य हो रहा है।

बूथ विस्तारक अभियान 1 एवं 2 एवं बूथ के नेतृत्व का प्रशिक्षण बूथ विजय संकल्प अभियान एवं शक्ति सम्मेलन से लेकर बूथ स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए गए।

भाजपा की जनसंघ कालीन परंपरा को चलाते हुए घर घर संपर्क पर्ची वितरण और मतदान के दिन प्रातः परिवार सहित वोट करने के लिए कार्यकर्ता एवं समर्थक परिवार जागरण अभियान प्रभावी रहे हैं। परिणाम मूलक और लोकतंत्र को मजबूत करने वाले हैं।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हमने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 वोट वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते हुए पार्टी के जनाधार में 8 जनाधार में वृद्धि की है। साथ ही लगभग 61: बूथों पर विजय श्री प्राप्त की।

किसी भी राजनीतिक दल द्वारा प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अबतक की सबसे बड़ी सफलता मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राप्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर बूथ पर 370 वोट का लक्ष्य देश भर के कार्यकर्ताओं को दिया गया है। 370 एक संख्या मात्र नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यह एक भावनात्मक विषय है। जनसंघ के
संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकात्मकता संप्रभुता के लिए स्वतंत्र भारत का पहले आंदोलन के नेतृत्व करते अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 के विरोध में आंदोलन का सूत्रपात करते हुए नारा दिया कि दो निशान दो प्रधान दो विधान – नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे।

नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश 13 मार्च से बूथ विजय अभियान प्रारंभ कर रही है। इस अभियान कार्यकर्ता 10 दिन हर दिन 2 घंटे बूथ पर प्रवास करेंगे।

सभी बूथों पर पूर्ण विजय का संकल्प के साथ हम सब मिलकर लक्ष्य सिद्ध करेंगे।

हर दिन हेतु करणीय कार्य प्रदेश द्वारा सुझाव गए हैं। इन कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग प्रवासी कार्यकर्ता संगठन ऐप पर रियल टाइम करेंगे। हर कार्यकर्ता के कार्य का लेखा जोखा होगा। कार्यकर्ता का परिश्रम ही पार्टी की शक्ति है।

a

Related Articles

Back to top button