No Slide Found In Slider.
देश

झांसी इलेक्ट्रिक लोको शेड को मिला पहला थ्री फेज WAG 9 इंजन।

झांसी इलेक्ट्रिक लोको शेड को मिला पहला थ्री फेज WAG 9 इंजन।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर( टी आर एस) झांसी मंडल के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक लोको शेड में पहली बार नव निर्मित थ्री फेज इलेक्ट्रिक लोको (विद्युत इंजन) प्राप्त हुआ है। यह एक WAG 9 लोको है। इसकी क्षमता 6000 हॉर्स पावर (अश्व शक्ति) है। इसका निर्माण बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में हुआ है। यह एक मालवाही इंजन है। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टी आर एस)श्री एन के मिश्र ने इस इंजन की विशेषताओं को बताया जो निम्न प्रकार है:

1) कम रखरखाव वाले थ्री फेज इंडक्शन मोटर्स का उपयोग
2) इनबिल्ट रीजनरेटिव ब्रेकिंग सुविधा जो ट्रैक्शन ऊर्जा बचाती है
3) ट्रैक्शन और ब्रेकिंग के लिए वीवीवीएफ ड्राइव का उपयोग।
4) शुरुआत में उच्च कर्षण प्रयास और रुकने के लिए ब्रेकिंग प्रयास
5) ऑनबोर्ड दोष निदान (डायग्नोस्टिक)प्रणाली।
6) पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक्स आधारित सिस्टम।
7) कम से कम खतरनाक अपशिष्ट निपटान।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि इलेक्ट्रिक लोको शेड को पहली बार WAG 9 लोको प्राप्त हुआ है। इस प्रकार के 10 लोको रेलवे बोर्ड द्वारा अलॉट किए गए है। जिनमें से पहला लोको प्राप्त हो चुका है और 9 और अभी शेड में आएंगे। अभी इलेक्ट्रिक लोको शेड में लोको शेड में 227 कन्वेंशन लोको का रख रखाव होता है।

a

Related Articles

Back to top button