शांति एवं सद्भावपूर्ण मनायें ईदुज्जुहा त्यौहार – कलेक्टर।

शांति एवं सद्भावपूर्ण मनायें ईदुज्जुहा त्यौहार – कलेक्टर।
जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक संपन्न।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ईदुज्जुहा त्योहार के संबंध में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष भिण्ड में किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय, सीएसपी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में ईदुज्जुहा पर्व हर वर्ष की भांति शान्तिपूर्ण एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है इस वर्ष भी उक्त पर्व प्रतिवर्ष की भांति शांति एवं सद्भावपूर्ण रूप से मनाये जाने हेतु अपील की।
उन्होंने गणमान्य नागरिकों से अपने-अपने सुझाव प्रस्ताव देने के लिए अनुरोध किया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने निर्देशित कर कहा कि 17 जून 2024 को ईदुज्जुहा पर्व मनाया जायेगा। ईदुज्जुहा त्यौहार को सुबह 7.30 बजे से सायं 9 बजे तक पृथक-पृथक ईदगाहों पर नमाज की जाएगी। ईदुज्जुहा के त्यौहार पर सम्पूर्ण जिले में मस्जिदों के पास साफ-सफाई, पानी के टेंन्कर की व्यवस्था ईदगाह स्थल पर की जावे। ईदगाह केम्पस में डस्ट तथा मुरम
डलवाई जाकर लेवलिंग कराई जाये, ईदगाह वाले रास्ते पर आवारा पशुओं विशेष कर सुअरों को रोकने के लिए नगरपालिका कर्मचारी ईदगाह स्थल एवं ईदगाह वाले मार्गों पर 17 जून को तैनात रहें एवं ईदगाह वाले रास्ते पर चूना डाला जावे, बिजली की सप्लाई निरंतर रूप से चालू की जावे, प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था की जावे, सुबह नियमित रूप से जारी की गई पानी की सप्लाई के अतिरिक्त 1-2 घण्टे पानी की सप्लाई की जावे तथा पानी के टेण्करों की व्यवस्था भी की जावे।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा उक्त त्यौहार को शान्ति एवं सदभाव पूर्ण रूप से मनाये जाने की सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों से
अपील की गई।




